
जौनपुर जनपद के चंदवक थाना अंतर्गत कर्रा कॉलेज के समीप सिधौनी गांव की निवासिनी 70 वर्षीया जीऊता देवी पत्नी कोमल राम गुरुवार को दिन में जौनपुर के ही चंदवक थाना अंतर्गत बजरंग बाजार में जा रही थी। तभी ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गई थी। उसको आजमगढ़ के लालगंज टीकरगाढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बुजुर्ग महिला को आजमगढ़ जिला अस्पताल ले आए गया जहां उपचार के दौरान उनकी रात में आठ बजे मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। शुक्रवार को दिन में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने बताया कि मृतका के तीन पुत्रियां व तीन पुत्र थे जिसमें से एक पुत्री की मौत हो चुकी है। सभी विवाहित हैं।