राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जीडी ग्लोबल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शनआत्री सिंह ने जीता राष्ट्रीय कांस्य, अथर्व सिंह का फेडरेशन कप व ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए चयन

Uncategorized

आजमगढ़। करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने मुंबई (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के छात्र आत्री सिंह ने जिला एवं राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अथर्व सिंह ने जिला स्तर पर स्वर्ण और राज्य स्तर पर रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी फेडरेशन कप और ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है।
विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीडी ग्लोबल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी विद्यालय के विद्यार्थी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। आत्री सिंह और अथर्व सिंह की सफलता उनके समर्पण, कठिन परिश्रम और विद्यालय में मिले गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभा तभी निखरती है जब उसे सही मार्गदर्शन, संसाधन और प्रोत्साहन मिले। विद्यालय विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
प्रधानाचार्या दीपाली भूस्कूटे ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों खिलाड़ी आगामी फेडरेशन कप और ऑल इंडिया चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *