आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त, एसएसपी की सख्त कार्रवाई जारीडॉ. अनिल कुमार के कार्यकाल में अब तक 51 शस्त्र लाइसेंस निलंबित/निरस्त, अपराधियों पर कसा शिकंजा

Uncategorized


आजमगढ़, 18 जुलाई 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट रविद्र कुमार ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों शस्त्र धारक विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए थे। उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह माना गया कि उनके पास शस्त्र बने रहना जनहित, लोकशांति और जनसुरक्षा के लिए उचित नहीं है। इसी आधार पर उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए।
पुलिस विभाग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक जनपद में 42 शस्त्र लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कार्यकाल में कुल 51 शस्त्र लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जा चुके हैं।
निरस्त किए गए शस्त्र लाइसेंस धारक

1. मोहम्मद अबुबकर पुत्र मोहम्मद याकूब हाशमी, निवासी गौसपुर, थाना निजामाबाद। इनके विरुद्ध थाना महाराजगंज में वर्ष 2025 और 2026 के दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक मामले में आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है, जबकि दूसरा मामला विवेचनाधीन है।

2. शाहिद हसन पुत्र हाजी शमीउल्ला, निवासी पुरा रानी, थाना मुबारकपुर। इनके विरुद्ध थाना मुबारकपुर में वर्ष 2016 और 2019 के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिन लोगों के पास शस्त्र होने से आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने की आशंका होगी, उनके विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *