आजमगढ़ में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

Uncategorized

आजमगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के निर्देश पर रविवार को आजमगढ़ के सर्किट हाउस में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह ‘शिवाजी’ रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
जिला मंत्री अमित सिंह ‘प्रिन्स’ तथा जिला सचिव आशीष सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
बैठक में जिला सचिव आशीष सिंह, लालगंज विधानसभा अध्यक्ष ऋषभ सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शिवम सिंह, पंकज सिंह, शिवम ठाकुर, जुगनू बाबा, मयंक, राजवीर, अर्पित सहित जिले के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *