एचजेएस परीक्षा पास करने वाले अनुपम कुमार त्रिपाठी बने अपर जिला जज, हाईकोर्ट ने जारी की नियुक्ति अधिसूचना

Uncategorized

आजमगढ़। दीवानी न्यायालय में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर कार्यरत अनुपम कुमार त्रिपाठी को एचजेएस (हायर ज्यूडिशियल सर्विस) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी।
हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार मधुकर सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं न्यायिक व्यवस्था में हुए इस फेरबदल के तहत अब तक फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 में कार्यरत न्यायाधीश दिनेश कुमार को अपर जिला जज बनाया गया है। इसके अलावा फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 के न्यायाधीश अमर सिंह को भी अपर जिला जज के पद पर पदोन्नत किया गया है।
हाईकोर्ट की अधिसूचना के बाद न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर न्यायिक महकमे में चर्चा का माहौल है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित न्यायालयों में जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *