
आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र स्थित तमौली में शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने समारोह पूर्वक वृक्षारोपण किया और वृक्षों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी का आह्वान किया था कि जहां तक संभव हो सके औषधि वन लगाए जाएं। ग्रह नक्षत्र के अनुसार वनीकरण हो अमृत वन हो। प्रधानमंत्री ने मीटिंग में यह थीम दी थी। उन्होंने कहा कि रास्तों में पार्कों में एक ही प्रकार के फूल वाले पौधे लगाए जाएं ताकि वहां की शोभा में वृद्धि हो सके। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि यहां पर भारी संख्या में लोग आए। अब यह लोग संदेश लेकर जाएंगे। अपने-अपने घरों में पौधे लगाएंगे क्षेत्र में वनीकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं। ऑक्सीजन देते हैं छाया देते हैं। हमारी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से आध्यात्मिक दृष्टि से वृक्ष बहुत महत्व रखते हैं। हमारे शास्त्रों में वृक्षों को ईश्वर का स्वरूप माना गया है। इसलिए वृक्षों का रहना हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तमौली में स्वागत किया। वही मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए इस अभियान के महत्व की जानकारी दी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया। सुनते हैं मंत्री एके शर्मा ने क्या जानकारी दी।