स्वतंत्रता दिवस पर आजमगढ़ पुलिस के 31 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, DIG और ASP को गोल्ड प्रशंसा चिन्ह

Uncategorized

आजमगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजमगढ़ पुलिस लाइन में शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कैम्प कार्यालय और पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आजमगढ़ के कुल 31 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सेवा पदक, प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश तथा यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से ये सम्मान प्रदान किए गए।
ऑपरेशनल उत्कृष्ट कार्य के लिए आजमगढ़ परिक्षेत्र के DIG सुनील कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह को गोल्ड कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश मिश्रा को रजत कमेंडेशन डिस्क प्रदान किया गया।
गृह मंत्रालय के सेवा पदक
गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आजमगढ़ पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा पदक दिए गए। इनमें 9 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 5 को उत्कृष्ट सेवा पदक और एक पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में उपनिरीक्षक भीम सिंह, देवेंद्र नाथ दुबे, शशिकांत, पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजधारी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दद्दन राम, होरीलाल पाल और वेद प्रकाश सिंह शामिल हैं।
उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार, जय राम तिवारी, मोती चन्द्र राम, हिमांशु कुमार श्रीवास्तव और संदीप कुमार यादव को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी एआरआर राजेश कुमार पाण्डेय को सराहनीय सेवा पदक मिला।
यूपी-112 के 13 पुलिसकर्मी सम्मानित
यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से आजमगढ़ के 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें कोतवाली की PRV-7144 टीम के कमांडर कांस्टेबल ताराचंद साहनी और पायलट होमगार्ड संजय मौर्य, कंधरापुर की PRV-8453 टीम के सब कमांडर कांस्टेबल आनंद प्रसाद और पायलट होमगार्ड आलोक यादव शामिल हैं।
इसके अलावा तरवां की PRV-5390 टीम के हेड कांस्टेबल राम भरोसे यादव, कांस्टेबल राम सहाई पटेल, कांस्टेबल संतोष गुप्ता, होमगार्ड निरहू यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन यादव, हेड कांस्टेबल नागेश्वर लाल वर्मा, कांस्टेबल असफाक अहमद, कांस्टेबल मधुकांत यादव और होमगार्ड वेद प्रकाश पाण्डेय को रिस्पॉन्स टाइम और सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की सेवा करें। उन्होंने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *