नाजायज गांजा के साथ अन्तरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 2.430 किग्रा गांजा बरामद

Uncategorized

आजमगढ़, 28 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिधारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 2.430 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अन्तरजनपदीय शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा 310 पुड़ियों में पैक था, जिसे बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के निर्देशन में उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ 27 अप्रैल की रात गश्त पर थे। इसी दौरान नरौली के दक्षिण दिशा में जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 310 पुड़िया गांजा (कुल 2.430 किग्रा) बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नन्दलाल (65 वर्ष) पुत्र स्व. बचाऊ निवासी जमूरपुर उर्फ शाकिबपुर, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने काफी समय से गांजा तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है।
इस मामले में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 140/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके अपराधी प्रवृत्ति का पता चलता है।
गिरफ्तारी टीम:
उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा (चौकी प्रभारी मूसेपुर) के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शम्भू कुमार, कांस्टेबल हरिभान सिंह, विवेक शर्मा व अजीत कुमार सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *