
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि 06 मार्च 2024 को वादी मुकदमा थाना गम्भीरपुर ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी थी। अज्ञात युवक द्वारा वादी की लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इसके सम्बन्ध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-67/2024 धारा 363/366 आईपीसी पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 राजबहादुर यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है। पीडिता की बरामदगी व अभियुक्त प्रताप चौहान पुत्र सतीश चौहान निवासी ग्राम मसूदपट्टी थाना गम्भीरपुर उम्र-19 वर्ष की गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भा0द0वि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त का नाम प्रकाश में लाया गया। उ0नि0 राजबहादुर यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त प्रताप चौहान पुत्र सतीश चौहान को हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पूर्व में टीम दिल्ली रवाना की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।