किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के थाना फूलपुर की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि दिनांक 12 अगस्त 24 को वादिनी मुकदमा थाना फूलपुर ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया था। दिनांक 12 अगस्त 2024 को वादिनी की नाबालिक पुत्री समय लगभग प्रातः 9 बजे सूखी लकड़ी लेने गयी थी। उसी समय विपक्षी प्रदीप कुमार यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी शिवराजपुर थाना सरायमीर द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 424/2024 धारा 64 बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट बनाम प्रदीप उपरोक्त पंजीकृत है। प्र0नि0 शशीचन्द चौधरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 प्रदीप कुमार यादव पुत्र बाबूराम यादव सा0 शिवराजपुर सरायमीर को अम्बारी रेलवे स्टेशन तिराहा से समय करीब 08-20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *