पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई 80वीं जयंती, कांग्रेसियों ने बारिश में भीगते हुए कलेक्ट्रेट क्षेत्र में भ्रमण कर अमर होने के लगाए नारे

Blog
Spread the love

नाम रत्न प्रकाश त्रिपाठी

स्थान आजमगढ़

Slug:

जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय आजमगढ़ पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। भारत रत्न, संचार क्रांति के अग्रदूत, युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार, पंचायती राज के गठन के नायक, राष्ट्र निर्माण में युवाओं और महिलाओं को केंद्रीय भूमिका के लिए अथक प्रयास करने वाले, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थानकर्ता के रूप में उनके व्यक्तित्व का चित्रण कर उनको याद किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बैनर के साथ भ्रमण कर अमर होने के नारे लगाए गए। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश राजभर जिला उपाध्यक्ष तथा संचालन पुनवासी प्रजापति ने किया। रमेश राजभर ने कहा कि देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। स्थानीय स्वराज संस्थानों में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम, मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी जी की देन है। जिला उपाध्यक्ष पुनवासी प्रजापति ने संचालन करते हुए बताया कि राजीव गांधी ने 31 दिसंबर 1984 को प्रधानमंत्री के पद की शपथ 40 वर्ष की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में लिया था। जिला महासचिव मुन्नू मौर्य ने कहा गरीबी उन्मूलन पंचायती राज का गठन का श्रेय राजीव जी को जाता है। कवि एवं साहित्यकार नामी चिरैया कोटी ने उनके जन्मदिन पर खुशी मनाते हुए कहा हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है। बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दिलावर पैदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *