BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष की माता के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता, मंत्री ओमप्रकाश राजभर समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Uncategorized

आजमगढ़ बरदह। स्थानीय जिवली गांव में शुक्रवार को गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर स्व. जमुरता राय के निधन पर शोकसभा आयोजित हुई। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारासिंह चौहान समेत कई जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा में जिला मुख्यालय के अलावा मऊ, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर समेत कई जनपदों से पहुंचे भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने स्व. जमुरता राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ शैलेंद्र सिंह गुड्डू, टीपू सिंह, ऋषिकांत राय, तहसीलदार मार्टिनगंज हर्षित कुमार पांडेय, बजरंग बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड का वाहन भी मौके पर मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *