
आजमगढ़। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर की भारतीय संस्कृति के अनुरूप शिक्षा देने के लिए सराहना करते हुए कहा कि अच्छे संस्कारों के माध्यम से ही अनुशासित और सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
विद्यालय के सहव्यवस्थापक रामधारी ने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ, डॉ. एच.एन. पाठक, सी.एन. श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, आकांक्षा पांडेय, मंजू श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, राम अवतार, उमेश, अनामिका, राकेश गोलवारा, संजय कुमार श्रीवास्तव, बालदत्त गोंड समेत विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग उपस्थित रहे।
