भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित रिक्शा स्टैंड पर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वहीं 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस है और यह शिक्षक दिवस वह लोग न्याय दिवस के रूप में मना रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में जाति जनगणना तत्काल कराई जाए। संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए। किसानों के समस्त कर्ज माफ किए जाएं एवं एमएसपी की गारंटी दी जाए। मनरेगा को युद्ध स्तर पर चलाया जाए। ₹500 दैनिक मजदूरी और 300 दिनों के काम की गारंटी दी जाए। निजी शिक्षा चिकित्सा की हो रही लूट को रोका जाए। सांसद विधायक निधियों के कामों की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए। नजूल भूमि अधिग्रहण 2024 को रोका जाए। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली दी जाए। छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाया जाए। हर वर्ष हो रहे वृक्षारोपण की जांच कराई जाए। राशन कार्ड के आवेदन के बाद लोगों को राशन कार्ड समय से उपलब्ध कराया जाए। सुनते हैं इस मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हामिद अली एडवोकेट ने क्या जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *