
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्राधिकरण के प्रभारी विधि अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है।
उमेश कुमार सिंह को सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित एवं नए वादों की पैरवी के लिए अधिकृत किया गया है। वह प्राधिकरण से जुड़े न्यायिक मामलों में हाईकोर्ट के समक्ष प्राधिकरण का पक्ष रखेंगे।
उमेश कुमार सिंह इससे पहले नोएडा विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, आगरा विकास प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के भी पैनल अधिवक्ता के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सहारनपुर विकास प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वह उक्त प्राधिकरण से संबंधित मामलों की भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरवी करेंगे।
