
हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज दुर्गा पूजा और दशहरा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, निर्देशिका श्रीमती कंचन यादव, प्रधानाचार्य सुकांशा अवस्थी तथा उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सामने माल्यार्पण किया और राम सीता और लक्ष्मण के रूप में सुशोभित बच्चों का पूजन किया।
तत्पश्चात बच्चों द्वारा दुर्गा पूजा गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया जिससे पूरे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जी ने दुर्गा पूजा और दशहरे के अवसर पर बच्चों को बहुत बधाइयां दी और कहा कि जिस प्रकार श्री राम जी ने बुराई को खत्म कर अच्छाई की जीत दिलाई इस प्रकार हमें भी अपने जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
प्रधानाचार्य श्रीमती सुकांशा अवस्थी जी ने बच्चों को दुर्गा पूजा और दशहरे की बधाइयां दी और साथ में उन्हें मां दुर्गा के नौ रूपों के बारे में भी संक्षिप्त विवरण दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।
