आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में 10 जगह ‘विकास यादव’ नाम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई अहम बात, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कर रहे विस्तृत जांच, स्थलीय सत्यापन में अलग-अलग व्यक्ति पाए गए सभी 10 मतदाता; हिंदी नाम में विसंगति की जांच जारी

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद की मतदाता सूची में विकास यादव नाम एक से अधिक स्थानों पर प्रदर्शित होने का मामला सामने आने के बाद निर्वाचन विभाग में हलचल मच गई है। इस प्रकरण को लेकर मीडिया के कई प्रतिनिधियों की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी से बयान मांगा जा रहा था। अब निर्वाचन विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि ईआरओनेट (ERONet) पर हिंदी में विकास यादव नाम प्रदर्शित होने वाले सभी 10 मतदाताओं की जांच कराई गई है। जांच के दौरान ये सभी मतदाता अलग-अलग व्यक्ति पाए गए हैं और वर्तमान में संबंधित गांवों में निवास कर रहे हैं।
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं। ईआरओनेट पर 10 मतदाताओं के हिंदी में एक ही नाम, विकास यादव, प्रदर्शित होने के आधार पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया था कि क्या एक ही व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में 10 अलग-अलग स्थानों पर दर्ज है। इस आशंका को दूर करने के लिए निर्वाचन विभाग ने उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *