14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार सुबह सहजेरपुर पुलिया के पास से आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को किशोरी के पिता ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शेखवलिया गांव निवासी राहुल राजभर (25) ने करीब पांच-छह महीने पहले उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर लोनियाडीह पंचायत भवन के पास बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(II), 5L/6 में अभियोग दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 अक्टूबर को सुबह करीब 6:45 बजे सहजेरपुर पुलिया से राहुल राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *