
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के क्रम में आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात संजय चावला का तबादला हुआ है। कुछ माह पूर्व ही आए थे। जारी सूची के अनुसार, संजय चावला अब तक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ के पद पर तैनात थे और उन्हें झांसी में इसी पद पर भेजा गया है। वहीं, रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात सिद्धार्थ को आजमगढ़ का नया अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है।
जारी तबादला सूची में आजमगढ़ से जुड़े अन्य प्रशासनिक बदलाव भी शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़ के पद पर तैनात राजीव कुमार शुक्ला को लाया गया है। वह प्रयागराज अपर नगर आयुक्त थे। वहीं, आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेंद्र सिंह चंद दिन पहले ही आए थे।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इससे आजमगढ़ के प्रशासनिक विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।
