शिक्षक एमएलसी चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार लोग पकड़े गए, 2.41 लाख नकदी और प्रचार सामग्री बरामद, सफेद रंग की किआ सेल्टोस से मिले वोटर स्लिप, मतदाता सूचियां और प्रचार पर्चे, सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दौरान सिधारी थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इनके पास से 2 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद, चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप, मतदाता सूचियां और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार 22 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्क्वाड टीम दौलतपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (नंबर UP54AX2379) को रोककर उसमें सवार चार लोगों की जांच की। वाहन की तलाशी के दौरान बीच वाली सीट पर पांच सफेद रंग के झोले मिले। इन झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और प्रबंधक का नाम अंकित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *