ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Uncategorized

आजमगढ़। लाटघाट चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात यूनियन बैंक के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान देवेश नारायण राय (42) पुत्र स्वर्गीय हरीश नारायण राय के रूप में हुई है। वह गोरखपुर जिले के चौरी चौरा ब्लॉक में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लाटघाट क्षेत्र में यूनियन बैंक के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तक पुलिस मामले की जांच और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई थी। हादसे में शिक्षक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *