फर्जी रुपये भेजने का मैसेज भेजकर खाते से उड़ाई गई थी रकम, पुलिस ने बैंक से समन्वय कर कराई ₹69 हजार में से ₹3043 की वापसी

Uncategorized

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 3,043 रुपये वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित को राहत मिली।

पुलिस के अनुसार, फूलपुर कस्बा निवासी आकाश बिन्द पुत्र राम सजावन बिन्द के मोबाइल पर 16 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी रुपये भेजने का मैसेज भेजा था। इसके बाद उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 3,043 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद फूलपुर थाना साइबर हेल्पडेस्क ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित बैंक को नोटिस भेजकर ठगी की रकम होल्ड कराई। इसके बाद बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दयानंद और महिला आरक्षी पूजा पाण्डेय शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों के भेजे गए रुपये संबंधी संदेशों पर बिना जांच भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *