एमएलसी चुनाव में शराबबंदी के दौरान ऊंचे दामों पर शराब बेचने जा रहे दो सेल्समैन गिरफ्तार, 51 टेट्रा पैक देशी शराब, 520 रुपये नकद और बाइक बरामद, दुकान की भूमिका की जांच

Uncategorized

आजमगढ़। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर लागू शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से देशी शराब बेचने जा रहे दो सेल्समैन को मुबारकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 51 टेट्रा पैक देशी शराब, बिक्री के 520 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को कस्बा मुबारकपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बावन बीघा मैदान, शहीदनगर इस्लामपुरा के पास से संजय चौहान निवासी प्यारेपुर और प्रेमचंद निवासी प्यारेपुर को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं। चुनाव के चलते दुकानें बंद होने का फायदा उठाकर वे रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान से शराब लेकर मोटरसाइकिल से बम्हौर और अन्य स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचने जा रहे थे। बिक्री से होने वाले मुनाफे को दोनों आपस में बांट लेते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *