स्कूल बस से टकराई बाइक, युवक की मौत; टाइल्स मिस्त्री गंभीर

Uncategorized

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास स्कूल बस और बाइक की टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार टाइल्स मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
दाउदपुर गांव निवासी मुकेश राजभर (26) पुत्र विक्रम राजभर, टीमल पट्टी ग्राम पंचायत जोगियाबीर निवासी टाइल्स मिस्त्री मानिकचंद चौहान (40) पुत्र डेभा चौहान के साथ बाइक से टाइल्स लेने जीयनपुर के पास सेंट जेवियर्स स्कूल के समीप जा रहा था। इसी दौरान लाटघाट की तरफ से आ रही स्कूल बस परिसर में प्रवेश कर रही थी। इसी बीच बाइक बस से टकरा गई। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानिकचंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *