हाईवे पर टेंपो और कार पलटने से आठ लोग घायल, मची अफरा-तफरी, जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा, टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर टेंपो से टकराई

Uncategorized

जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार चालक किशन (20), रीना (23) निवासी गिड़उर और जय यादव (20) निवासी पसिका घायल हो गए। वहीं कार में सवार चालक मोहम्मद आदिल खान (30) पुत्र जुमन, मोहम्मद आमिर (28) और बक्शपुर गांव निवासी तीन महिलाएं भी घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर टेंपो सवार घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जबकि कार सवार घायलों को लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
बक्शपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद साबिर ने बताया कि कार सवार परिवार मुंबई से ट्रेन से जौनपुर पहुंचा था। वहां से परिवार को लेकर कार घर जा रही थी। इसी दौरान कार का अगला टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गया और दोनों वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गए।
थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। हादसे में घायल सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार चल रहा है। किसी की हालत गंभीर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *