निजी नर्सिंग होम की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार, उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट, डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने और सरकारी जमीन पर अस्पताल का हिस्सा बनाए जाने की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Uncategorized

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित मुहम्मदपुर मार्ग पर संचालित एक निजी नर्सिंग होम की शनिवार को नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह ने जांच की। दोपहर करीब दो बजे हमराहियों के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने मौके पर जांच-पड़ताल की। इसके बाद अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
तहसीलदार निजामाबाद उमेश कुमार सिंह ने बताया कि फरिहा निवासी एक व्यक्ति ने निजी नर्सिंग होम के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। शिकायत में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर की डिग्री फर्जी होने और नर्सिंग होम का आधा हिस्सा सरकारी जमीन पर बनाए जाने का आरोप लगाया गया था।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह से मामले की जांच कराई गई। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अब अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसीलदार की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम संचालकों में हलचल मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *