डरा धमका कर और बंधक बना कर 8 बिस्वा जमीन का कराया बैनामा, मात्र दो लाख ऑनलाइन खाता me भेजा, दिया डेढ़ लाख का फर्जी चेक, गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़: 08 फरवरी 2026 को वादी विष्णु यादव पुत्र स्व रामकेवल यादव निवासी ग्राम लछेहरा पोस्ट मेहमौनी थाना कप्तानगंज द्वारा लिखित सूचना दी गई कि 19 जनवरी को प्रातः लगभग 08:30 बजे जब वह अपने घर से मेहमौनी जा रहे थे, तभी आरोपीगण द्वारा उन्हें जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले जाया गया तथा एक कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि वादी का आधार कार्ड लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी लगभग 08 बिस्वा भूमि मात्र ₹2,00,000/- में जबरन बैनामा करा लिया गया। उक्त धनराशि वादी के एसबीआई खाते में स्थानांतरित की गई तथा ₹1,50,000/- का फर्जी चेक भी दिया गया। विरोध करने पर वादी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। धारा 140(1), 127(2), 351(3), 352 बीएनएस व 138 एनआई एक्ट बनाम अभियुक्तों जय प्रकाश यादव उर्फ गोलई पुत्र सल्टन यादव निवासी ग्राम कप्तानगंज और गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज पर
पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज उम्र लगभग 40 वर्ष को मेहमौनी भितरी मार्ग मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास:-
अभियुक्त गुड्डू यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासी ग्राम कादीपुर हरिकेश थाना कप्तानगंज
1 41/2026 140(1)/127)(2)/351(3)/352 बीएनएस कप्तानगंज आजमगढ़
2 57/14 110G कप्तानगंज आजमगढ
3 803/2010 307/399/402 भादवि रानी की सराय आजमगढ
4 804/10 3/25 आयुध अधिनियम रानी की सराय आजमगढ
5 22/09 8/20 एनडीपीएस एक्ट कप्तानगंज आजमगढ़
6 23/09 3/25 आयुध अधिनियम कप्तानगंज आजमगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *