
आजमगढ़: वादिनी रिया पुत्री स्व0 पतिराज यादव निवासी ग्राम पियरोपुर थाना मुबारकपुर द्वारा तहरीर दी गई कि 27 अक्टूबर को 11 बजे उसके पिता पतिराज यादव जब दूध बेचने हेतु मुबारकपुर जा रहे थे, तभी ढकवां एवं मंझरिया के मध्य अज्ञात दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। धारा 103(1)/351(3)/61(2) बीएनएस दर्ज की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र लोरिक यादव निवासी ग्राम शिवपुर थाना महाराजगंज, उम्र लगभग 30 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
सूचना पर ग्राम पियरोपुर में स्थित अवधेश के घर से वांछित अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र लोरिक यादव को गिरफ्तार किया गया।
