घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा, थाना पर दोनों के परिजन की रजामंदी पर मंदिर में हो गई शादी

Blog
Spread the love

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद स्थित शीतला माता मंदिर में घर से भागे प्रेमी युगल को परिवार वालों ने शादी करा दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी फेकू प्रजापति कि पुत्री रविता प्रजापति को बीती रात में पिंटू प्रजापति पुत्र भोला प्रजापति निवासी शेख पुरवा भगा ले गया था जिसे देर रात में रानी कि सराय पुलिस ने पकड़ लिया था और पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग घर से भाग रहे हैं तो रानी कि सराय पुलिस ने दोनों के घर वाले को सूचना दिया कि दोनों प्रेमी युगल रानी कि सराय में हैं तो दोनों पक्षों के परिवार के लोग आज सुबह ग्यारह बजे रानी कि सराय थाना में पहुंच कर आपस में शादी करने पर रजामंद हो गए दोनों पक्षों ने कहा कि हम सभी लोग आपस में तय कर चुके हैं कि शादी कर दी जाए तो पुलिस ने दोनों परिवारों के लोगों को लड़का और लड़की को सौंप दिया और दोनों परिवार के लोगों ने थाना से सीधे निजामाबाद शीतला माता मंदिर पर दोपहर तीन बजे ले जाकर वरमाला पहना कर शादी विवाह कर दिया है क्योंकि लड़के कि उम्र छब्बीस साल और लड़की कि उम्र बाइस साल है। दोनों प्रजापति समाज के है लड़के पिता भोला प्रजापति ने अपने बेटे के साथ बहू लेकर घर हसीं खुशी चले गए हैं निजामाबाद क्षेत्र में हुई शादी कि पूरे क्षेत्र में चर्चा है। दोनों पक्ष से दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *