मामूली विवाद में साइकिल सवार को घेरकर पीटा, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी, झगड़े का वीडियो हुआ वायरल

Uncategorized

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिथुनपुर मोड़ पर शुक्रवार दिन में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि साइकिल सवार युवक को कई लोगों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार साइकिल सवार सुभाष यादव और स्थानीय निवासी बुद्धू चौहान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बुद्धू चौहान ने पास में स्थित अपने घर से कई लोगों को बुला लिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर सुभाष यादव की पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच की जा रही है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *