जन शिकायत निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस का शानदार प्रदर्शन: प्रदेश में नंबर-1, सभी 24 थाने भी अव्वल

Uncategorized

आजमगढ़। जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में आजमगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर शासन स्तर से जारी मासिक रैंकिंग में यह उपलब्धि मार्च माह के प्रदर्शन के आधार पर मिली है।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाती है, जिसमें समयसीमा, गुणवत्ता और फरियादियों के फीडबैक को प्रमुख आधार बनाया जाता है। आजमगढ़ पुलिस ने इन सभी मानकों पर बेहतर कार्य करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
विशेष बात यह रही कि केवल जनपद स्तर पर ही नहीं, बल्कि आजमगढ़ के सभी 24 थानों ने भी अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस के समन्वित प्रयास और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया, जिससे आम जनता और फरियादियों का विश्वास भी बढ़ा है।
इस उपलब्धि पर उच्चाधिकारियों ने आजमगढ़ पुलिस की सराहना करते हुए इसे आगे भी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *