सरकारी वकील को अनपढ़ कहना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने एसपी समेत तीन को किया तलब, 12 अक्टूबर को महाराजगंज थानाध्यक्ष, एसपी आजमगढ़ और पीआरओ को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में होना होगा पेश

आजमगढ़। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी वकील को कथित तौर पर अनपढ़ कहने का मामला पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के पीआरओ पर भारी पड़ गया। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, महाराजगंज थानाध्यक्ष और एसपी के पीआरओ को 12 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने का […]

Continue Reading

फर्जी दानपत्र के आरोप में मदरसे की मान्यता निलंबित करने पर हाईकोर्ट की रोक, जामिया नुरूल उलूम मुबारकपुर के मामले में रजिस्ट्रार के 20 अगस्त के आदेश पर अगले आदेश तक रोक

आजमगढ़। कथित फर्जी दानपत्र के आधार पर मदरसे की मान्यता लिए जाने की शिकायत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार द्वारा जारी मान्यता निलंबन के आदेश के प्रभाव और क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने विपक्षी पक्ष को जवाब दाखिल करने के […]

Continue Reading

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना पर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, दिल्ली पुलिस होश आओ समेत जमकर की नारेबाजी

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च के दौरान रोके जाने और गिरफ्तारी की सूचना पर मंगलवार को आजमगढ़ में भी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर […]

Continue Reading

भाकपा की जिला कौंसिल बैठक में सरकार की नीतियों पर हमला, किसान-मजदूरों के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय

निजामाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला कौंसिल की एक दिवसीय बैठक मंगलवार को निजामाबाद तहसील स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में गंगादीन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद और राज्य सचिव मंडल सदस्य हामिद अली पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।पार्टी जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय की रिपोर्ट पर 25 सदस्यों ने […]

Continue Reading

नहर में डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अतरौलिया आशीष कुमार निषाद। थाना क्षेत्र के पहिया भदेवा गांव निवासी 52 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह उर्फ डब्लू की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने से मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय भदेवा मझौली के पास नहर में उनका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जांच […]

Continue Reading

सकरे पुल पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, बाल-बाल बचे सवार, 7 साल से अधूरा पड़ा कयाड नदी पुल का निर्माण, हादसों के बावजूद विभाग बेखबर

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय: आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक स्थित कयाड नदी के सकरे पुल पर सोमवार की शाम बारिश के दौरान दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि दोनों कारों में सवार […]

Continue Reading

घर के बाहर पोल के स्टेरॉड में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत के मामले में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों पर FIR दर्ज

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकाली गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र दीपक सिंह ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस […]

Continue Reading

शराब की दुकान के बाहर चखना के 25 रुपये के लेनदेन पर विवाद में पीट पीट कर हुई थी युवक की हत्या; वांछित आरोपी गिरफ्तार, अन्य लोग भी थे घटना में शामिल

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के बलरामपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर 25 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेखपुरा निवासी करीब 50 वर्षीय विजय चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सोमवार […]

Continue Reading

किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भीमबर नहर पुलिया से बीबीपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के महडौड़ का पुरा निवासी 27 […]

Continue Reading

दिल्ली में मोबाइल चोरी, आजमगढ़ घर पहुंच सिम एक्टिवेट करते ही खाते से 1.15 लाख रुपये निकलने का संदेश, पुलिस ने 5 हजार रुपये वापस कराए

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए निकाले गए 1.15 लाख रुपये में से पुलिस की तत्परता से पांच हजार रुपये वापस खाते में पहुंचाए गए हैं। शेष 95,653.61 रुपये की धनराशि को भी पुलिस ने फ्रॉड करने वालों के खातों में होल्ड कराया है, जिसे प्रक्रिया […]

Continue Reading