आजमगढ़ के थाना तरवां के ग्राम तितिरा से बुधवार को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता निवासिनी थाना क्षेत्र तरवां ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया था कि दिनांक 26 दिसंबर को विपक्षी सोनू सिंह पुत्र पारस सिंह निवासी उचहुवा थाना तरवां द्वारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 376 आईपीसी व 3 बटे 4 पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एससी एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
बुधवार को एसआई जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र पारस सिंह निवासी उचहुआ थाना तरवां उम्र 35 वर्ष को ग्राम तितिरा से दिन में डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया है।
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी किया गया गिरफ्तार
तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम तितिरा से की गई कार्रवाई
पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा है दर्ज