गुरुघाट श्रीराम जानकी मंदिर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Blog
Spread the love

आजमगढ़ नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की बुधवार को एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय समिति द्वारा जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं साहित्यकार संजय कुमार पांडेय को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाये जाने पर दोनों लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए समाज के लिये इनके द्वारा किये जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना की और कहा कि इन लोगों के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। नवनियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव विश्व के सुख व शांति की कल्पना की है और समाज को जोड़ने का कार्य किया है। उसने समाज को सही दिशा दी है। किन्तु वर्तमान जातिवादी माहौल में ब्राह्मणों को हासिये पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे हमारा संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय ने कहा कि समाज को एकसूत्र में बाँधने के लिये हमारा संगठन नेक इरादे के साथ कार्य कर रहा है। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पाण्डेय ने की और संचालन व्यास कौशल किशोर चतुर्वेदी ने किया।

नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बैठक का आयोजन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की हुई बैठक

नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *