प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस को आजमगढ़ में ओवरटेक कर रोक कर चालक परिचालक से रॉड से मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी लूट कर फरार, मुकदमा दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र राजेपुर पसिका गांव के निकट जौनपुर आजमगढ़ हाइवे पर रविवार को देर शाम 9 बजे प्रयागराज से गोरखपुर जा रही गोरखपुर डिपो की रोडवेज बस को अज्ञात लोगों द्वारा रोक लिया गया। बस के आगे स्कूटी और बाइक खड़ी कर बस चालक 45 वर्षीय नित्यानंद शुक्ला पुत्र प्रेमनाथ निवासी बेल्थरा रोड थाना बलिया, कोतवाली निवासी परिचालक 35 वर्षीय दीपक पुत्र अशोक दीक्षित जिला हरदोई को गाली गलौज देते हुए मारा पीटा। बस परिचालक से नगद लगभग दस हजार रूपये भी छीन लिया गया। बस की साइड के तीन शीशे तोड़ फोड़ दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। घटना की जांच में जुटी रही। पीड़ित परिचालक ने बताया कि प्रयागराज से बस 14 श्रद्धालु यात्री को गोरखपुर ले जा रही थी। भीरा बाजार में अज्ञात लोगों द्वारा रोकने का प्रयास किया तो बस नहीं रुकी। उक्त बस का पीछा कर एक किलोमीटर दूर राजेपुर पसिका गांव निकट सड़क के किनारे बस को रोक कर 6 लोगो की संख्या में अज्ञात लोग लूट कर बस चालक से बस की चाबी छीन लिया। जबकि बस का स्टॉप जिला मुख्यालय में है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *