22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा कैंप को लेकर बुधवार को सदर तहसील के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Uncategorized

आजमगढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा कैंप को लेकर बुधवार को सदर तहसील के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका राजन ने कहा कि आगामी 22 फरवरी को दीवानी न्यायालय में समाज कल्याण, महिला कल्याण आदि लगभग 45 विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को चयनित कर मेगा कैंप में लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव नीतिका राजन ने बाल विवाह रोकने को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई। तहसीलदार सदर विवेकानंद दूबे ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पैनल अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह ने विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जबकि लीगल डिफेंस काउंसिल अतुल राय ने विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन के बारे में बताया। महिला कल्याण विभाग तथा समाज कल्याण विभाग से भी आए हुए प्रतिनिधियों ने भी शिविर को सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आशा बहू इन आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजस्व लेखपाल तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *