जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार का ट्रांसफर, अजय कुमार होंगे आजमगढ़ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक, श्रावस्ती के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं अजय कुमार

Uncategorized

आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार का ट्रांसफर शासन स्तर से कर दिया गया है। इस संबंध में शासन का आदेश पत्र वायरल हो रहा है। पत्र के अनुसार अब अजय कुमार आजमगढ़ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। वर्तमान में अजय कुमार श्रावस्ती के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं। उपेंद्र कुमार को सहायक शिक्षा निदेशक भवन मुख्यालय प्रयागराज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि डीएम आजमगढ़ के सख्त तेवर के बाद उपेंद्र कुमार पर कार्रवाई की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *