


आजमगढ़: पीड़ित वादी नन्दलाल निषाद पुत्र स्व0 जेठू निषाद निवासी ग्राम पश्चिम पट्टी थाना अहिरौला द्वारा थाना सरायमीर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि लगभग एक माह पूर्व धर्मेन्द्र पुत्र लालजीत निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर ने झाड़-फूंक के बहाने उनसे संपर्क किया तथा अपने साथी रामआशीष मौर्या पुत्र लल्लन मौर्या निवासी जमुवावा थाना बरदह के पास 20 किलो चाँदी व 02 सोने की ईंट होने का लालच दिया।
10 फरवरी 2026 को छित्तेपुर पेट्रोल पम्प के पास दोनों अभियुक्तों ने वादी से ₹2,00,000/- लेकर कागज में लिपटे दो थैले थमा दिए और मौके से फरार हो गए। बाद में थैला खोलने पर उसमें पीतल के टुकड़े पाए गए। धारा 318(4)/317(2) बीएनएस बनाम धर्मेन्द्र कुमार व रामआशीष मौर्या पंजीकृत किया गया। खण्डवारी नहर पुलिया के पास दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर लगभग 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार पुत्र लालजीत निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर बताया तथा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से धोखाधड़ी से प्राप्त ₹1,90,000/- नगद बरामद हुए। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए हिरासत में लिया गया।
