






आजमगढ़, 11 मई 2026।
जनपद में औषधि विभाग द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठानों पर गंभीर कमियां पाई गईं। इसके आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) आजमगढ़ मंडल ने छह औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए दवा खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुछ मेडिकल स्टोरों पर 7 से 10 दिन तक प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों का लाइसेंस अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
जिन मेडिकल स्टोरों पर हुई कार्रवाई:
मेसर्स शिवम मेडिकल हाल, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने, तहबरपुर टीकापुर – 7 दिन के लिए निलंबित।
मेसर्स नेशनल मेडिकल स्टोर, मेहनगर बाजार – अग्रिम आदेश तक निलंबित।
मेसर्स विशाल मेडिकल्स, बरवां, मेहनाजपुर लालगंज – अग्रिम आदेश तक निलंबित।
मेसर्स कृष्णा मेडिकल स्टोर, गुलामी का पुरा, सदर – अग्रिम आदेश तक निलंबित।
मेसर्स रविन्द्र मेडिकल हाल, टीकापुर, निजामाबाद रोड – अग्रिम आदेश तक निलंबित।
मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर, मंदे – 10 दिन के लिए क्रय-विक्रय पर रोक।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि औषधि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
