वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बकाया पेमेंट पर बात करना पड़ा भारी, एमडी ने अधीक्षण अभियंता को किया सस्पेंड, लिखापढ़ी में IGRS में लापरवाही का हवाला

Uncategorized

आजमगढ़ । निगम ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कार्यों में लापरवाही और आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में प्रबंध निदेशक ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारी पर बलिया जिले का भी अधीक्षण अभियंता का प्रभार था।
जल निगम ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता मुकीम अहमद को शनिवार को प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक चल रही थी, जिसमें लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसी दौरान अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदारों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भुगतान होने के बाद ही ठेकेदार कार्य पूरा करने की बात कह रहे हैं।
इसी बात को लेकर अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत कार्य समय से पूर्ण नहीं कराए गए, आईजीआरएस के तहत असंतुष्ट फीडबैक मिला और अधिकारी-कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किया गया। इन्हीं आरोपों के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


आरोपों की जांच के लिए संयुक्त प्रबंध निदेशक (प्रशासन) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान अधीक्षण अभियंता को मुख्य अभियंता कार्यालय, जल निगम ग्रामीण, कानपुर से संबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *