

आजमगढ़ पुलिस ने UPCOP ऐप से FIR डाउनलोड कर पीड़ितों को निशाना बनाने वाला ठगी गिरोह बेनकाब कर QR कोड के जरिए धोखाधड़ी की नई तरकीब (Modus Operandi) उजागर की है।अन्तर्राज्यीय 02 अपराधी को गिरफ्तार कर 02 रियलमी मोबाइल, फर्जी पुलिस परिचय पत्र, 04 फर्जी आधार कार्ड व सिमकार्ड बरामद किया गया है। 25 नवंबर को वादिनी सविता पत्नी स्व. अमरनाथ निवासी झौवा, थाना मेहनगर द्वारा थाना जहानागंज पर तहरीर दी गई कि उनकी मोबाइल संख्या 7800631137 पर मोबाइल नंबर 9203117942 से कॉल कर एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को सिपाही रंजीत, थाना मेहनगर बताते हुए कहा कि आपकी लड़की मिल गई है। उसे लेने जा रहे हैं, जल्दी से QR कोड पर ₹24,000/- भेज दें। वादिनी द्वारा किसी तरह व्यवस्था कर ₹22,000/- QR कोड पर भेज दिए, जिसके बाद कॉलर ने नंबर बंद कर दिया और लड़की के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली। इस पर थाना जहानागंज पर मुकदमा अपराध संख्या 362/2025, धारा 66D IT Act पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा मय टीम द्वारा आज़मगढ़ रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी छोर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में अंकित यादव, पुत्र – स्व. धर्मजीत यादव, निवासी – भदरई, पोस्ट बारी, थाना लेधौरा, जनपद टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) उम्र – 24 वर्ष और दीनदयाल यादव, पुत्र – भईयालाल यादव, निवासी – कनेरा बरियन, पोस्ट कनेरा, थाना बम्हौरी कला, जनपद टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश),उम्र – 45 वर्ष हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे UPCOP मोबाइल ऐप से FIR डाउनलोड कर पीड़ित का नाम-पता प्राप्त करते थे।
गूगल व निर्वाचन आयोग वेबसाइट से ग्राम प्रधान का नंबर लेकर पीड़ित का मोबाइल नंबर जुटाते थे। पीड़ित से मुकदमे में मदद या गिरफ्तारी का भय दिखाते थे। बाद में अलग-अलग QR कोड भेजकर धनराशि ठगते थे।
अभियुक्त अंकुल यादव के मोबाइल में डाउनलोड एफआईआर मिले। जिनमें
क्रम सं. राज्य जनपद थाना एफआईआर संख्या
1 उत्तर प्रदेश अलीगढ़ इगलास 749/2025 US-140(3) BNS
2 उत्तर प्रदेश गोण्डा इटियाथोक 305/2025 US-85/115(2) BNS एवं 3/4 दहेज अधिनियम
3 उत्तर प्रदेश गाज़ीपुर बहरियाबाद 22/2025 US-87 BNS
4 उत्तर प्रदेश अमरोहा अमरोहा 349/2025 US-87 BNS
5 उत्तर प्रदेश गाज़ीपुर सादात 248/2025 US-85/115(2)/352/351 BNS एवं 3/4 DOWRY ACT
6 उत्तर प्रदेश गाज़ीपुर खैर 867/2025 US-85/115(2) BNS
7 उत्तर प्रदेश गोण्डा तरबगंज 387/2025 US-137(2) BNS
8 उत्तर प्रदेश गोरखपुर बाँसगांव 697/2025 US-137(2) BNS
9 उत्तर प्रदेश औरैया सहायल 187/2025 US-85/137(2) BNS
10 उत्तर प्रदेश अमेठी शिवरतनगंज 141/2025 US-87/137(2) BNS
11 उत्तर प्रदेश गोरखपुर चिलुआताल 785/2025 US-137/352 BNS
12 उत्तर प्रदेश हमीरपुर जरिया 262/2025 US-87 BNS
NCRP LINKS (अन्य राज्यों/जनपदों से लिंकित शिकायत विवरण)
क्रम सं. Acknowledgement No राज्य जनपद थाना
1 32904240012144 तमिलनाडु ताम्बरम सिटी-CCB ताम्बरम-CCB
2 33104250044389 उत्तर प्रदेश बाराबंकी सफदरगंज
3 33104250046032 उत्तर प्रदेश गाज़ीपुर मरदह
4 33104250047153 उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ तरवां
5 33104250047466 उत्तर प्रदेश हमीरपुर बिनवार
6 23110250167840 उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जहानागंज
7 33110250138231 उत्तर प्रदेश बुलंदशहर जहांगीराबाद
8 33110250138654 उत्तर प्रदेश हापुड़ बबूगढ़
9 33110250142631 उत्तर प्रदेश बिजनौर शेरकोट
10 33110250148519 उत्तर प्रदेश अलीगढ़ हर्दुआगंज
11 33111250154439 उत्तर प्रदेश भदोही ज्ञानपुर
12 33111250153948 उत्तर प्रदेश मथुरा ज्ञानपुर
13 33107250072750 उत्तर प्रदेश हरदोई माधोगंज
14 33105250054930 उत्तर प्रदेश मुज़फ़्फरनगर चर्थावल
15 23105250065303 उत्तर प्रदेश गाज़ीपुर बदेसर
16 23710250064384 तेलंगाना हैदराबाद सिटी Cyber Crime
17 30812240057668 दिल्ली आउटर नॉर्थ Cyber Police Station Outer North
18 31609240065001 कर्नाटक बेंगलुरु सिटी जयनगर
19 31910250192852 महाराष्ट्र मुंबई (BMC) Cyber Police Station West Region
20 32401250001371 ओडिशा नुआपाड़ा कोमना
21 33103250033243 उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ जीयनपुर
22 33104250038515 उत्तर प्रदेश गोरखपुर गगहा
23 33104250046032 उत्तर प्रदेश गाज़ीपुर मरदह
24 33104250047153 उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ तरवां
25 33104250047466 उत्तर प्रदेश हमीरपुर बिनवार
26 33307250017706 छत्तीसगढ़ सुकमा केरलापाल
