



आजमगढ़: सिधारी प्रभारी निरीक्षक सिधारी राकेश कुमार सिंह और टीम में हे0का0 शम्भू यादव व का0 धनंजय राय द्वारा सूचना के आधार पर बेलईसा ओवरब्रिज के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के 06 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी शेखर महतो पुत्र गोलकिया महतो निवासी: महराजपुर, थाना तालझारी, जिला साहेबगंज (झारखंड) उम्र: 26 वर्ष है। अभियुक्त को अंतर्गत धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनकी जेब, बैग या हाथ में रखे मोबाइल पर नजर रखता था। अभियुक्त भीड़ का लाभ उठाकर—
- जेब से मोबाइल निकाल लेता,
- बैग की चेन खोलकर मोबाइल चोरी करता,
- या असावधानी की स्थिति में मोबाइल लेकर भीड़ में गायब हो जाने जैसी तरकीबें अपनाता था।
इसके अतिरिक्त अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह अन्य चोरों से भी चोरी के मोबाइल कम कीमत पर खरीदकर उन्हें आगे बेचने का कार्य करता था, जिससे उसे अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त होता था। बरामद 06 मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए थे, जिनके संबंध में जानकारी संकलित कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस, थाना सिधारी दर्ज हुआ।
आपराधिक इतिहास में
अभियुक्त शेखर महतो एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न जनपदों में कई अभियोग पंजीकृत हैं:
- मु0अ0सं0 47/19 धारा 379 भादवि व 41 सीआरपीसी थाना जीआरपी झांसी
- मु0अ0सं0 266/23 धारा 34/379/411 भादवि थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 267/23 धारा 34/379/411 भादवि थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 462/23 धारा 34/379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 464/23 धारा 34/379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 01/24 धारा 34/379/411/413 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 147/24 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 305/24 धारा 3(5)/317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 306/24 धारा 3(5)/317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 448/23 धारा 34/379/411 भादवि थाना सरायलखंसी जनपद मऊ
- मु0अ0सं0 55/26 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
