



आजमगढ़ के मंडलीय चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक के प्रभारी को कक्ष में घुस कर धमकाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को दिन में नौ बजे की बताई जा रही है। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ अनिल कुमार मौर्य के अनुसार वह ब्लड बैंक स्थित अपने कक्ष में मौजूद थे। इसी दौरान तीन व्यक्ति कक्ष में घुस आए। यह लोग तमाम प्रकार का दबाव बना रहे थे। जब उन लोगों को बाहर जाने के लिए कहा गया तो उलझने लगे और फिर धमकी भी देने लगे। यह सभी घटना कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डॉ अनिल कुमार मौर्य ने मामले में शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
