सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के छात्र-छात्राओं द्वारा दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Uncategorized


आजमगढ़ : CPS विद्यालय में आज दीपों का पर्व दीपावली बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। यह ‘‘दीपावली उत्सव’’ कार्यक्रम हमारी संस्था के सभी शाखाओं सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, फरिहा, आजमगढ़ एवं सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, भिवण्डी, महाराष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दीपावली के पावन पर्व पर आधारित गीत, कविता पाठ तथा रंगोली प्रतियोगिता एवं दीप सजावट आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रबंधक श्री नवाज़ अहमद खान महोदय ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि “दीपावली प्रकाश का पर्व है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है” अतः हमें भी अपनी शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन और समाज में फैले विभिन्न अंधकारों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
संस्था की चेयरपर्सन मोहतरमा तरन्नुम खानम ने सभी विद्यार्थियों से प्रेम, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली केवल उत्सव नहीं, बल्कि अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, सदभावना और दान जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
शिक्षकों ने बच्चों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के बारे में जागरूक करते हुए पर्यावरण अनुकूल (म्बवदृथ्तपमदकसल) दीपावली मनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए तथा मिठाइयाँ बाँटी गईं और सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। पूरा विद्यालय दीयों, रंगोली और हँसी-खुशी के वातावरण से जगमगा उठा। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक रंगोली से भी सजाया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *