आई सी एस एस आर के सहयोग से आज़मगढ़ विश्विद्यालय की प्रथम दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, डी ए वी कॉलेज में होगा आयोजित, 27-28 मार्च को “पूर्वी उत्तर प्रदेश के बुनकर समुदाय पर जी एस टी सुधारों के सामाजिक आर्थिक प्रभावों मूल्यांकन पर होगा राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों द्वारा वैचारिक मन्थन

Uncategorized

आज़मगढ़। बौद्धिक समाज में संगोष्ठियों के माध्यम से विविध विषयों पर होने वाले चिंतनधारा ने समाज को नई दिशा देने का काम किया है, इसी क्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय के अधीन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद(आई सी एस एस आर),शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से पहली बार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आगामी 27 एवं 28 मार्च को नगर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय डी ए वी पी जी कॉलेज के नई स्मार्ट सेमिनार हाल में सम्पन्न होगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के विद्वान प्रोफेसर और शोधार्थी “पूर्वी उत्तर प्रदेश के बुनकर समुदाय पर जी एस टी सुधारों का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव” विषय पर अपने विचारों और शोधपत्रों के द्वारा समाज के इन कामगारों के जीवन और शासकीय प्रभावों के असर का वैचारिक मूल्यांकन करेंगे।
संगोष्ठी के संयोजक इतिहास विभाग के प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आई सी एस एस आर के सहयोग से डी ए वी के इतिहास विभाग द्वारा इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसके उद्घाटन सत्र में आज़मगढ़ विश्विद्यालय के माननीय कुलपति, प्रो0 संजीव कुमार एवं समापन सत्र में जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय बलिया के माननीय कुलपति प्रो0 संजीत कुमार अध्यक्षता करेंगे साथ ही राष्ट्रीय स्तर के विविध प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफेसर और शोधार्थी तकनीकी सत्रों में अपने शोधपत्र प्रस्तुत करते हुए इस विषय पर अपने विचारों की गंगधारा प्रवाहित करेंगे।
संगोष्ठी के निदेशक इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो0 सौम्य सेनगुप्ता ने इस आयोजन को विश्विद्यालय और डी ए वी कॉलेज के इतिहास में एक मील का पत्थर बताते हुए बुनकर समुदाय के सामाजिकी और आर्थिकी के इस अध्ययन से शासकीय सुधारों पर प्रामाणिक फीडबैक मिलने की अपेक्षा की है जो आगे चलकर एक नई दशा और दिशा देगा।
संगोष्ठी के सरंक्षक प्राचार्य प्रो0 प्रेम चन्द्र यादव और प्रबन्धक आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने इसे महाविद्यालय की उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि बताते हुए सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
संगोष्ठी का सह संयोजक डॉ0 सर्वेश कुमार,सहायक आचार्य,कृषि अर्थशास्त्र, चंडेश्वर पी जी कॉलेज और आयोजन सचिव डी ए वी कॉलेज के प्रो0 अनिल कुमार,प्रो0 राकेश यादव,प्रो0 शिल्पा त्रिपाठी, प्रो0 प्रकाश चंद,प्रो0 दिनेश तिवारी,डॉ0 पंकज सिंह, डॉ0 धर्मेन्द्र यादव और डॉ0 अमित सिंह को बनाया गया है।
आयोजन समिति में शामिल महाविद्यालय के अन्य समस्त शिक्षकों ने संकाय सदस्यों,छात्र,छात्राओं और शोधार्थियों से अधिक से अधिक पंजीकरण की अपील करते हुए संगोष्ठी को सफ़ल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *