




आजमगढ़ । मानव संपदा पोर्टल पर 42 शिक्षकों की दो जगह पर आईडी सक्रिय होने पर बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। आजमगढ़ मंडल में ऐसे शिक्षकों का खुलासा हुआ है, जो एक ही नाम, एक ही जन्म तिथि पर परिषदीय विद्यालयों में तैनात हैं। यही नहीं सभी शिक्षकों के पिता का नाम भी एक ही है। एक ही नाम के ये शिक्षक अन्य जिलों में भी तैनात हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक स्तर से आजमगढ़ मंडल के एडी बेसिक से ऐसे शिक्षकों का रिकार्ड मांगा है। फर्जीवाड़े में फंसने पर कई शिक्षक स्कूल छोड़ कर गायब भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें 30 शिक्षक आजमगढ़ आठ बलिया और चार मऊ जिलों में तैनात है निदेशालय से इस बारे में जवाब मांगे जाने पर सहायक शिक्षा निदेशक ने सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। 6 मार्च को शिक्षकों को नियुक्ति के समय दिए गए मूल अभिलेखों के साथ अपने कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
