आजमगढ़ में 2 मुठभेड़ में गोकशी में संलिप्त 02 गोतस्कर घायल, घायलों समेत 04 अभियुक्त गिरफ्तार, गोवंशो के पुलिया के पास अवशेष मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी थी

Uncategorized

आजमगढ़ के थाना– निजामाबाद क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हुई। 4 मार्च की देर रात नेवादा पुल के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना हुई।
हिस्ट्रीशीटर शातिर गोतस्कर मेराज घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ जबकि साथी नासिर फरार हो गया।
अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई की गई। 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 01 चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट), 01 मोबाइल, ₹840/- नगद बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट सहित 17 से अधिक मुकदमे पूर्व से पंजीकृत हैं। वहीं थाना– फूलपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हुई। 5 मार्च को तड़के थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुडियार स्थित शाहिदा सुल्ताना स्कूल के आगे पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना हुई। ग्राम कौड़िया (कुंवर नदी) में प्रतिबंधित पशु अवशेष प्रकरण में मुठभेड़ हुई। 01 अभियुक्त (मो0 आमिर) घायल सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
बरामदगी: 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 02 चापड़, 02 मोबाइल बरामद हुआ। अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित रूप से गोवंश पकड़कर अवैध वध एवं मांस बिक्री की स्वीकारोक्ति की गई। धारा 3(5)/109(1)/351(3)/352 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।

थाना- निजामाबाद में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी की घटना में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर शातिर गोतस्कर घायल/गिरफ्तार हुआ। आरोपी पर गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, चोरी, मारपीट, फायरिंग, आपराधिक षड्यंत्र व पशु क्रूरता जैसे गंभीर अपराधों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना निजामाबाद पुलिस टीम रंगभरी होली के दृष्टिगत शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान सेन्टरवा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना महराजगंज के मु0अ0सं0 22/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त मेराज एवं उसका साथी नासिर बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से बड़हरिया के रास्ते ग्राम नेवादा की ओर छुट्टा पशुओं की तलाश में जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नेवादा पुल के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे भागने लगे। पीछा किए जाने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद लगातार फायरिंग किए जाने पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है तथा दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त को समय लगभग 22:25 बजे नेवादा पुल के पास झाड़ियों से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल के दाहिने पैर में गोली लगी है।
गिरफ्तार/घायल अभियुक्त मेराज पुत्र सुफियान निवासी कसाई मोहल्ला (तिग्गीपुर), थाना निजामाबाद, उम्र लगभग 30 वर्ष है।
फरार अभियुक्त नासिर पुत्र सहाबुद्दीन उर्फ शब्बू निवासी कसाई मोहल्ला, कस्बा निजामाबाद है।
पूछताछ में बताया कि
➡ अभियुक्त अपने साथी नासिर के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गौकशी की घटनाएं करता था।
➡ दिन में ग्रामीण/कस्बाई क्षेत्रों में घूमकर छुट्टा पशुओं की रेकी कर सुनसान स्थान चिन्हित करता था।
➡ रात्रि में बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से पहुंचकर पशुओं को पकड़कर एकांत स्थान पर ले जाता था।
➡ पहचान छुपाने व विरोध की स्थिति में भय उत्पन्न करने हेतु अवैध तमंचा साथ रखता था।
➡ घटना के बाद स्थान बदलकर अवैध मांस की बिक्री से आर्थिक लाभ अर्जित करता था।
➡ पुलिस सक्रियता बढ़ने पर मार्ग व क्षेत्र बदलकर वारदात को अंजाम देता था।

आपराधिक इतिहास में
अभियुक्त मेराज एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट तथा विभिन्न धाराओं में चोरी, मारपीट आदि के कुल 17 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

  1. 203/15 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 निजामाबाद आजमगढ़
  2. 233/22 323,336,34,504,506 भादवि निजामाबाद आजमगढ़
  3. 408/22 3/5/8गोबध निवारण अधिनियम निजामाबाद आजमगढ़
  4. 43/23 3/5/8गोबध निवारण अधिनियम निजामाबाद आजमगढ़
  5. 77/23 3/5A/8गोबध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म एक्ट निजामाबाद आजमगढ़
  6. 70/23 379,411,34,120 बी भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
  7. 72/23 3/5/8गोबध निवारण अधिनियम निजामाबाद आजमगढ़
  8. 144/25 3/25आर्म्स एक्ट निजामाबाद आजमगढ
  9. 77/23 379,411,34,120 बी भादवि मुबारकपुर आजमगढ़
  10. 81/23 120-B, 25, 307, 34, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भादवि 3/5ए/8 गोबध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता व 3/25 आर्म एक्ट मुबारकपुर आजमगढ़
  11. 36/23 379,411,34 भादवि रौनापुर आजमगढ़
  12. 250/23 3(1)यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट मुबारकपुर आजमगढ
  13. 262/25 115(2), 126(2), 351(3), 352बीएनएस निजामाबाद आजमगढ
  14. 53/23 379,411,34 भादवि सिधारी आजमगढ़
  15. 54/23 379,411,34 भादवि सिधारी आजमगढ़
  16. 380/23 457,380,411 भादवि फूलपुर आजमगढ़
  17. 22/2026 3/5/8 गोबध नि0 अधि0 महराजगंज आजमगढ

थाना फूलपुर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोकशी की घटना में संलिप्त 01 गोतस्कर घायल सहित 03 गिरफ्तार किए गए। थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कौड़िया स्थित कुंवर नदी में प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामदगी प्रकरण में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार, जिनमें 01 अभियुक्त घायल है। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, व चापड़ बरामद किए गए। सुनियोजित रूप से गोवंश पकड़कर वध एवं अवैध मांस बिक्री का खुलासा हुआ। 05.03.2026 की रात्रि लगभग 02:15 बजे थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम मुडियार स्थित शाहिदा सुल्ताना स्कूल के आगे, मुडियार गाँव की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास कुछ अभियुक्त किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। स्वयं को घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, किन्तु बदमाशों ने पुनः फायरिंग का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
01.   मो0 आमिर पुत्र मो0 जाहिद निवासी ग्राम कौडिया थाना फूलपुर उम्र करीब 22 वर्ष बाये पैर में गोली लगी है, घायल अभियुक्त है।
02.   साकिब पुत्र परवेज निवासी ग्राम कौडिया थाना फूलपुर उम्र करीब 26 वर्ष (गिरफ्तार अभियुक्त)

03. युसुफ पुत्र ऐनुद्दीन ग्राम कौडिया थाना फूलपुर उम्र करीब 19 वर्ष (गिरफ्तार अभियुक्त) हैं। घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है ।


घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट द्वारा निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है।
मौके से बरामद की गई—
1. 01  अवैध देशी तमंचा .315 बोर
2. 01  जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 02  खोखा कारतूस .315 बोर
4. दो  चापड़
5. दो  एण्ड्राइड मोबाइल है।  पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी आपस में मिलकर सुनियोजित ढंग से गोवंश को पकड़कर रात्रि में सुनसान एवं निर्जन स्थानों पर ले जाकर उनका अवैध वध करते थे तथा मांस का उपभोग/बिक्री करते थे। चिन्हित किए गए गोवंश को अवसर का लाभ उठाकर पकड़ते थे और निर्जन स्थान पर ले जाकर अवैध रूप से वध करते थे। वध के पश्चात मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ऊँचे दामों पर बिक्री करते थे। वध के उपरांत शेष अवशेषों को नदी, नालों में फेंककर अथवा जमीन में गाड़कर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास करते थे, जिससे अपराध का खुलासा न हो सके। कुछ मामलों में गोवंश को काटकर वाहन के माध्यम से अन्य स्थानों पर ले जाकर अवैध रूप से बिक्री करते थे।
पुलिस की निगरानी से बचने हेतु अभियुक्त बार-बार स्थान परिवर्तन करते थे तथा अपनी आपराधिक गतिविधियों को गोपनीय रखने का प्रयास करते थे।
आपराधिक इतिहास- (घायल अभियुक्त मो0 आमिर, अभियुक्त साकिब व अभियुक्त युसुफ उपरोक्त)
1.  मु0अ0सं0 71/26 धारा 3/5/8 गोवध0नि0अधि0 थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
2.मु0अ0सं0– 75/26  धारा 3(5)/109(1)/351(3)/352 बीएनएस व  3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *