आजमगढ़ शहर कोतवाली के बंशी बाजार के पास तीन फरवरी को बाइक को ओवरटेक करने के चक्कर में धक्का मार दिया था। घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तभी से महिला का उपचार मंडलीय जिला चिकित्सालय में चल रहा था। सोमवार की शाम को महिला की मौत हो गई। मंगलवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मुबारकपुर थाना के पियरोपुर ढकवा निवासिनी 38 वर्षीया रेखा यादव पत्नी राजेश यादव की मौत हुई है। बता दें कि रेखा अपनी बहन के लड़के बृजेश के साथ घटना के दिन शहर की तरफ से अपने घर पियरोपुर बाइक से जा रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। जबकि बृजेश बाल बाल बच गया था।
शहर कोतवाली के बंशी बाजार के पास हुआ था सड़क हादसा
हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
बाइक से अपनी बहन के लड़के के साथ घर जा रही थी महिला