






आजमगढ़ जिले में जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर आपूर्ति विभाग पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर लगातार छापेमारी कर रहा है। 2 दिन पूर्व जिले के बिलरियागंज में इंडियन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर छापेमारी की गई थी। जिसमें से 642 गैस सिलेंडरों के ब्लैक मार्केटिंग किए जाने का मामला सामने आया था। मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जिले में गैस की कालाबाजारी ना होने पाए इसी को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति विभाग ने मिर्जापुर ब्लॉक के निजामाबाद में एक दुकान पर छापेमारी करते हुए 5 सिलेंडर बरामद किए। इस निरीक्षण के दौरान किराए की दुकान जिसका संचालन राजकुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा था और ठेले पर समोसा बनाकर बेचा जाता था। के कब्जे से पांच सिलेंडर दो रेगुलेटर और दो व्यावसायिक चूल्हे भी बरामद किए गए। राजकुमार गुप्ता पर एलपीजी गैस सिलेंडर का व्यवसायिक दुरुपयोग और अवैध भंडारण करने का आरोप है। इस मामले में सरायमीर थाने में शिकायती पत्र देकर मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।
अतरौलिया में भी हुई छापेमारी
आपूर्ति विभाग की टीम ने अतरौलिया फैजाबाद हाईवे पर विनोद साड़ी सेंटर और रेडीमेड गारमेंट की दुकान वाली गली में राजू गुप्ता की गैस चूल्हा रिपेयर करने की दुकान पर अवैध रिफिलिंग को पकड़ा। मौके पर राजू गुप्ता की दुकान से दो गैस सिलेंडर एक कमर्शियल सिलेंडर और दो छोटे सिलेंडर भी बरामद किए गए। राजू गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसीपुर जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने आम जनता से इस बात की अपील की थी कि जिले में किसी तरह की सिलेंडर की समस्या नहीं है। ऐसे में किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए।
