आजमगढ़ पुलिस लाइन में विदाई समारोह, चार पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

Uncategorized

आजमगढ़। जनपद पुलिस लाइन में मंगलवार को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चार पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति दी गई।
दिनांक 31 मार्च 2026 को आजमगढ़ पुलिस से एक सहायक रेडियो अधिकारी, एक उपनिरीक्षक तथा दो अनुचर/फालवर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुवन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त कार्मिकों का विवरण:
सहायक रेडियो अधिकारी: मनोज कुमार गुप्ता
उपनिरीक्षक: राजेन्द्र कुमार रत्ना
फालवर: रमेश चन्द्र
फालवर: दुर्गा प्रसाद उपाध्याय
समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *